इंदौर । कनाडिय़ा क्षेत्र में एक युवती को आरोपी बेवजह गालियां देने लगा जब युवती ने कारण पूछा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। युवती की बहन बीच-बचाब करने पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक घटना भूरी टेकरी इलाके की है जहां रहने वाली संगीता जादव की शिकायत पर इलाके में रहने वाले सूरज पिता प्रहलाद के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि रात्रि करीब 8 बजे मैं साई बाबा मंदिर के सामने आइडिया माल्टी पुरानी ई-ब्लॉक भूरी टेकरी पर खड़ी थी तभी सूरज खंडाते आया और मुझे गालियां देने लगा। मैंने बोला कि गालियां क्यों दे रहा है तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जिससे मुझे दाएं हाथ पर चोट लगी। मेरी मुंहबोली बहिन ज्योति मुझे बचाने आई तो सूरज जाने लगा और जातेजाते बोला कि आज तो तू बच गई अब कभी मिली तो जान से खत्म कर दूंगा, कहकर जान से मारने की धमकी दी।
