इंदौर। ससुराल में दहेज के लिए सताई गई दो नवविवाहिताएं महिला थाने पहुंची और ससुराल पक्ष पर केस दर्ज करवाया। महिला थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता टीना पति जितेन्द्र यादव निवासी चंद्रभागा, जूनी इंदौर की शिकायत पर आरोपी पति जितेंद्र, सास कांता यादव और ससुर ओमप्रकाश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घरेलु बातों और दहेज को लेकर गालियां दी और मारपीट की। मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। इसी तरह दूसरी पीड़िता महिमा पति संजय चव्हाण निवासी जिला अकोला (महाराष्ट्र) हाल मुकाम गोविंद कॉलोनी, बाणगंगा की रिपोर्ट पर आरोपी पति संजय चव्हाण, ससुर सालिगराम और सास बैबीताई चव्हाण के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि उसे दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
