शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
इंदौर
राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्टीम (Steam) शिक्षा पद्धति की अवधारणा के अनुसार कलाओं से शिक्षा को समृद्ध करने और कल्चर ऑफ एक्सिलेंस स्थापित करने के उद्देश्य से शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनुगूँज 2025 ‘का रंगारंग आयोजन 29 अक्टूबर को इंदौर में किया जा रहा हैं। उक्त कार्यक्रम बुधवार को शाम 5 बजे से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम खंडवा रोड परिसर इन्दौर में आयोजित होगा।
