गुरुवार को यदि चीन अमेरिका की ट्रेड डील सफल रहती है तो सोना एक लाख के आस पास आ सकता है । अभी अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से मंगलवार को सोने का भाव 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजारों में भी सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। मंगलवार को चांदी की कीमत भी 6,250 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सुरक्षित निवेश की घटती माँग के कारण गिरावट और बढ़ गई। बिकवाली तेज़ हो गई और पीली धातु की कीमतें तीन हफ़्ते के निचले स्तर पर आ गईं।अभी सोने में 5 -10 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है, क्योंकि इस वर्ष कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है ।