इंदौर। राऊ क्षेत्र में मामूली बात पर तीन युवकों ने दंपती से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। घटना 30 अक्टूबर की रात साईं विहार कॉलोनी में हुई। फरियादी रिंकी कुशवाह (35) निवासी साईं विहार कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि रात में बिजली गुल होने के कारण वह अपने पति वीरेन्द्र कुशवाह के साथ घर के बाहर बैठी थी।
इसी दौरान आरोपी आलोक यादव, अनुराग यादव और त्रिलोक ठाकुर वहां पहुंचे और आते ही अश्लील गालियां देने लगे। रिंकी के मुताबिक, उन्होंने घर के बाहर बैठने पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए विवाद शुरू कर दिया। जब पति वीरेन्द्र ने विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से वीरेन्द्र की पिटाई की और पास में रखा पानीपुरी का ठेला पलट दिया। हमले में वीरेन्द्र को दोनों आंखों के ऊपर, कान, मुंह, ओंठ और गर्दन पर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया।
