
इंदौर, । अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र एवं वरुण विक्ट्री रहवासी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को तुलसी विवाह के दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ गणेश पूजन एवं तत्पश्चात हल्दी, बान, सांकड़ी राखी एवं मेंहदी उत्सव के साथ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मुख्य यजमान निकिता-अंकुर अग्रवाल के साथ मेहँदी की रस्म संपन्न की।
संगठन के संस्थापक अरविन्द बागड़ी ने बताया कि वरुण विक्ट्री परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सतीश गोयल हरसूद, विकास मित्तल, नारायण एरन, मनीष अग्रवाल ताप्ति, राजा पुरोहित, राजेंद्र गुप्ता रेलवे, निखार बंसल, अशोक राय, मोहन गर्ग सहित 150 से अधिक महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। देव प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी विवाह में शनिवार को दोपहर 3 बजे वर निकासी का बाना पूजा-पीयूष सिंघल के निवास से प्रारंभ होकर पद्मा राजेंद्र गुप्ता के यहाँ पहुंचेगा। मार्ग में बारात एवं बाने का जगह-जगह स्वागत भी रखा गया है। गोधूलि बेला में सात फेरे के पूर्व दोपहर 4 बजे सामेला भी होगा । शाम 7.30 बजे फलाहार एवं स्वरुचिभोज के साथ समापन होगा।
