हरे रामा हरे कृष्णा रॉक बैंड की प्रस्तुतियों के बीच
अन्नपूर्णा क्षेत्र के अग्रवाल बंधुओं ने मनाया अन्नकूट

इंदौर, 1 नवंबर। अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ द्वारा अन्नकूट एवं 56 भोग का आयोजन केट रोड स्थित श्रीदा लॉन एंड रिसोर्ट पर उत्साहपूर्ण माहौल में भगवान श्रीनाथजी के भव्य दरबार के श्रृंगार एवं विभिन्न संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच किया गया। महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष संजय गोयनका, पूर्व अध्यक्ष शिव गर्ग, सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर इस्कॉन मंदिर इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामन दास के सानिध्य में “हरे रामा हरे कृष्णा रॉक बैंड” द्वारा मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गई। भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पित करने के बाद देर रात तक चले इस उत्सव में महासंघ के रत्नेश गोयल, विष्णु गोयल, संयोजक पिंकेश मोदी, प्रतीक गोयल, आशु अग्रवाल, धर्मेन्द्र गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश ब्रजवासी, महेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आरटीओ, शिव जिंदल, अजय अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, प्रह्लाद गर्ग, दिनेश गर्ग, अभिषेक सोनथलिया, मनोज अग्रवाल टायर, रेखा नितेश अग्रवाल, रिंकू राजेश अग्रवाल, शालिनी दीपक मोदी एवं चंद्र प्रकाश मित्तल सहित अनेक समाज बंधु शामिल हुए। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर समाजसेवी बंधुओं का सम्मान भी किया गया।
