इंदौर लसूडिय़ा इलाके में चोरों ने एक सूने फ्लैट को निशाना बनाया और हजारों रुपए का कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना तलावली चांदा स्थित समर्थ सागर सोसायटी के फ्लैट की है। पुलिस ने फरियादी आदेश वरुण (60) की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह 30 अक्टूबर को सुबह करीब 7.30 बजे जब अपने फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चोर फ्लैट का ताला तोडक़र अंदर घुसे थे। फ्लैट से लैपटॉप, मोबाइल फोन और चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
