नगर परिषद हातोद में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर…..

हातोद।
कायाकल्प योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (चतुर्थ चरण) के अंतर्गत नगर परिषद हातोद क्षेत्र में जारी विभिन्न निर्माण कार्यों का आज निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दल में मुख्य अभियंता (सेवानिवृत्त) लोक निर्माण विभाग, ओडिशा के श्री एस.पी. पटनायक, नगर परिषद इंजीनियर नीरज गुप्ता, एस.क्यू.एम. टीम इंदौर आर.ई. अंकित पुरोहित सहित संदीप शम्मी यादव सूरज चौहान, मनोज खैर, पृथ्वीराज चौहान तथा निर्माण एजेंसियों से ठेकेदार विनय सोनी एवं आदित्य अग्रवाल शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रगति पर चल रहे कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों, तथा कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। दल द्वारा जहाँ आवश्यक पाया गया, वहाँ सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने पर स्पष्ट जोर दिया गया।नगर परिषद हातोद ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य शासन के मानकों और स्वीकृत डिज़ाइन के अनुरूप ही निष्पादित किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े इन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।नगर की अधोसंरचना सुदृढ़ करने की दिशा में यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
