लसूड़िया क्षेत्र में एक ६५ वर्षीय बुजुर्ग ने मकान निर्माण में देरी और ठेकेदारों की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गहन जांच के बाद अब दो ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मर्ग जांच के दौरान पुलिस को मृतक के घर से एक सुसाइड नोट मिला। इसके साथ ही, गवाहों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक दयाल सिमोलिया को दो ठेकेदार लगातार परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मृतक से रुपए लेने के बावजूद मकान निर्माण में अत्यधिक देरी की और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इन हरकतों से तंग आकर ही बुजुर्ग ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने कल इस मामले में आरोपी ठेकेदार प्रकाशपिता गोविंद यादव निवासी स्कीम न. ७८ और शिवलाल पिता पूनमचंद्र यादव निवासी कल्पना नगर एम आर १० के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
