कलेक्टर द्वारा गठित समिति के समक्ष की गई नष्टीकरण की कार्रवाई

इंदौर,
आबकारी विभाग द्वारा गत वर्ष 01 जनवरी से 31 दिसम्बर 2024 तक इंदौर जिले में कुल 15 वृत्तों में 7942 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये थे। जिसमें जप्त कुल 40675 लीटर मदिरा, जिसकी कीमत 10505584 रूपये है तथा जप्त 111371 किलोग्राम महुला लाहान, जिसकी कीमत 11137100 रूपये, के सैंपल एवं 450 किलोग्राम भांग, जिसकी कीमत 450890 रूपये है। इस प्रकार कुल 22093574 रूपये कीमत की मदिरा एवं भांग को कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा गठित समिति के समक्ष 12 नवम्बर 2025 को माउंट एवरेस्ट ब्रेवरीज लिमिटेड परिसर मेंमदी में रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया। जिसका पंचनामा तैयार किया गया एवं फोटोग्राफी वीडियो करायी गयी।
