इंदौर । शहर के अलग अलग इलाको में बीती रात तीन स्थानों पर आग की घटना सामने आई है। दो स्थानों पर फायर ब्रिगेड की दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।जबकि एक स्थान पर दमकल के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी। फायर ब्रिगेड को रात करीब ८ बजे कनाडिया रोड पर सिलीकॉन पैलेस में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझा ली गई। मकान मालिक का नाम आशीष जैन बताया गया है। आग में गृहस्थी का सामान जल गया। इधर रात करीब ३.४० बजे संपत आरबिट में आग लगने की सूचना पर मिली। मौके पर टीम पहुंची तो वहां एक खाली प्लॉट पड़े कचरे में भीषण आग लगी हुई थी, जिसका धुंआ आसपास के मकानोंं में घुस रहा था। टीम ने करीब २ हजार लीटर पानी की मदद से आग बुझा ली। इसी तरह रात २ बजे सिंहासा गांव के पास एक फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर टीम रवाना की गई मगर टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी।
