बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राजग गठबंधन की एतिहासिक विजय
बिहार की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में हुए विकास की जीत – मुख्यमंत्री डॉ यादव
बिहार की जीत भारत, भाजपा और जनता जनार्दन की जीत – सुमित मिश्रा
जोरदार आतिशबाजी एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई, ढोलक की थाप पर महिला कार्यकर्ताओं ने किया हर्ष नृत्य



इंदौर । बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की एतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, मंत्री तुलसीराम सिलावट और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि बिहार में जनता के विश्वास, राजग सरकार के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व के साथ साथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय हुई है। 2014 के बाद प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत की छवि सशक्त राष्ट्र के रूप में दुनिया में देखी है, देश में हुए एतिहासिक विकास कार्यों, सुशासन और नीतियों को जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बहार है, एनडीए की सरकार है। बिहार की जनता ने एनडीए को चुनकर विकास पर मोहर लगाई है।भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि बिहार की जीत भारत की जीत है। भारतीय जनता पार्टी की जीत है, बिहार की जनता जनार्दन की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और नीतियों की जीत है, कार्यकर्ताओं की जीत है। ये हमारे एनडीए गठबंधन की जीत है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्री तुलसीराम सिलावट और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को लड्डू खिलाकर एतिहासिक विजय की बधाई दी, तो दोनों नेताओं ने भी मुख्यमंत्री डॉ यादव को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को भी अपने हाथों से लड्डू खिलाए।इस अवसर पर कार्यकर्ता हाथों में भाजपा ध्वज लेकर मोदी मोदी के नारे लगा रहे थे। महिला कार्यकर्ता ढोलक की थाप पर उत्साह पूर्वक हर्ष नृत्य कर रही थी। कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाज़ी कर जीत का जश्न मनाया। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।इस अवसर पर विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री अंजू माखीजा, चंदुराव शिंदे, महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, नगर उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह बक्शी, भूपेंद्र केसरी, वासुदेव पाटीदार, पद्मा भोजे, सुरेंद्र वाजपेयी, विजय मालानी, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, कंचन गिदवानी, स्वाति कशीद, नेहा शर्मा, सचिन बंसल विशाल यादव, वरुण पाल, अनीता व्यास, सुखविंदर भाटिया (मन्नी), दीपांश खण्डेलवाल, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, गोविंद सिंह पंवार, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
