इंदौर । गांधीनगर रोड पर काम से घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार आयशर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हातोद निवासी जीवन पिता बंशी राठौर (२४) कंपनी से काम कर घर लौट रहा था तभी गांधीनगर रोड पर तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आयशर चालक भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
