
इंदौर,। अग्रवाल महिला मंडल मल्हारगंज का स्नेह मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव का रंगारंग आयोजन तेलीबाखल मल्हारगंज स्थित नारनोली अग्रवाल पंचायती धर्मशाला पर भजन संध्या एवं भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पण के साथ संपन्न हुआ। मंडल की अध्यक्ष शीला अग्रवाल एवं मंत्री निर्मला अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी नारायण अग्रवाल 420 पापड़, अनूप सिंघल, नितिन गर्ग, ओम अग्रवाल एवं सुनील गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ बंधुओं ने अतिथि के रूप में शामिल होकर मातृशक्ति का उत्साहवर्धन करते हुए समाज में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना की। भगवान श्रीनाथजी का मनोहारी श्रृंगार इतना दर्शनीय बन पड़ा था कि सैकड़ों समाजबंधुओं ने इनकी तस्वीरों को अपने मोबाइल कैमरो में कैद किया। अतिथियों का स्वागत निर्मला अग्रवाल, चंचल गर्ग, राजेश अग्रवाल, उषा आष्टा वाले, उमा गोयल, उमा सिंघल आदि ने किया। श्रीमती चन्द्रकला एरन एवं शोभा जैन के मार्गदर्शन में भजन गायक महेंद्र सरमंडल ने अपने मनभावन भजनों से मेहमानों को पूरे समय मंत्रमुग्ध बनाए रखा। महाप्रसादी के साथ समापन हुआ। अंत में अध्यक्ष शीला अग्रवाल ने आभार माना।
