
मराठी भाषी संघ द्वारा महिला मिलन समारोह आयोजित
पीथमपुर विश्वास नगर में मराठी भाषी संघ द्वारा महिला मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक महू उषा ठाकुर, स्वाती युवराज काशिद महामंत्री भाजपा इंदौर के अतिथि में आयोजन किया गया। जनपद सदस्य सुरक्षा संग्राम राजे भोसले,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कविता प्रदीप द्विवेदी, संध्या
आयोजन सुरक्षा संग्राम सिंह राजे भोसले जनपद सदस्य विश्वास नगर इंदौर ने बतलाया यह कार्यक्रम मराठी भाषा संघ पीथमपुर एवं विश्वास नगर द्वारा आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख रूप से मराठी समाज के काफी महिला पुरुष शामिल हुए। स्वाति जी ने राजे संग्रामसिंह भोसले जी से निवेदन किया कि महिलाओ के लिए जल्द से जल्द शस्त्र चलाना ,, लट्ठ चलाने का प्रशिक्षण की शाखा चालू की जाए, ताकि महिलाएं सशक्तिकरण और महिला खुद की रक्षा कर सके। अपनी मातृ भाषा का सम्मान करना और सभी महिलाओ भजन या कोई प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं की रक्षा कैसे करे और अधर्मी से बचने के लिए, और अपना धर्म कैसे बचाए इस पर बातचीत करना चाहिए। विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने संबोधित करते हुए महिलाओं से कहा अपने घर में माता कुलदेवता की पूजा के लिए एक शस्त्र रखना चाहिए, एवम एवं अपने घर के दरवाजे के पीछे एक डंडा रखना चाहिए। महीने के तीसरे रविवार को सभी महिलाओं को एक साथ बैठकर भजनी शाखा लगाना चाहिए। जिसमें चर्चा करनी चाहिए, सभी माताए आत्मनिर्भर बने , और अपने बच्चों को भी आत्मनिर्भर बनाएं, खासकर बेटियों पर विशेष ध्यान दें और उन्हें शास्त्र और शस्त्र की शिक्षा दें।इस अवसर पर स्वाति युवराज काशिद को इंदौर भाजपा महामंत्री बनने पर उनका स्वागत राजे संग्रामसिंह भोसले जनपद सदस्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेंद्र पाटील, गोकुल पाटिल, चंद्रभान पाटील, विजय काठोके, विद्याधर सोनवने,अनमोल धाके, शिवाजी पोपलघट, जितेश सैनी, बालू कोपलकर, नरेंद्र साठे, दामोदर खाचने, उज्जवल पाटिल, ठाकुर अनिल सिंह, प्रवीन पांडे सहित सहित काफी तादात में महिला पुरुष उपस्थित थे।आभार जनपद सदस्य सुरक्षा राजे भोसले ने माना।
अतिथियों का स्वागत पुष्प माला एवं तलवार भेंट कर किया गया ।
