लोक शिक्षण विभाग में विद्यार्थियों के स्वास्थ को ध्यान में रखकर आदेश जारी किया
विद्यालय में किसी भी रंग के गर्म कपड़े पहन सकते
इंदौर। लोक शिक्षण विभाग ने सभी प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयो के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत सर्दी के मौसम में विद्यार्थियों को एक ही रंग के स्वेटर पहनने की पाबंदी हटा दी गई है। यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।नए निर्देश के अनुसार विद्यार्थी अब विद्यालय में किसी भी रंग के गर्म कपड़े पहन सकते हैं।विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी विद्यार्थी को ठंड के कारण या कपड़ों के कलर के कारण कक्षा में आने से वंचित न किया जाए। पहले कई बार ऐसा देखा गया है की अलग-अलग रंग के या डिजाइन के स्वेटर या जैकेट पहनने पर विद्यार्थियों को कक्षा में नहीं बैठने दिया जाता था।
