इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में घर के सामने कचरा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।दोनो पक्षो के बीच चाकू और रॉड चल गए।एक-दूसरे पर हमले में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार घटना भागीरथपुरा की है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से फरियादी बबलू पिता संतोष मुवाला की शिकायत पर आरोपी रवि पिता रामा मुवाला, राजू मुवाला, चेतन पिता भगवान मुवाला के खिलाफ केस दर्ज किया है।फरियादी ने पुलिस को बताया कि सुबह 7.30 बजे की बात है। मेरे घर के सामने रहने वाला आरोपी रवि उसके घर का कचरा हमारे घर के सामने इक_ा करने लगा। मैंने उसे कचरे का ढेर लगाने से मना किया तो आरोपी और उसके भाइयों ने मिलकर मुझे गालियां दी। मैंने गाली देने से मना किया तो तीनों ने मुझे पकडक़र गिरा दिया और लात-घूंसों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में मेरे दोनों पैरों में चोटें लगी। आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए आइंदा हमारे परिवार से उलझा तो जान से खत्म कर देंगे। उधर दूसरे पक्ष से पुलिस ने फरियादी रामलाल पिता दुग्गा मुवाला की शिकायत पर आरोपी बबलू पिता संतोष मुवाला, सन्नी मुवाला और संतोष पिता त्रिलोकचंद्र मुवाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि कचरे के विवाद में आरोपियो ने गालियां दी और चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।
