इंदौर पुलिस ने शादी समारोह और सामाजिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए मैरेज गार्डन संचालकों, डीजे संचालकों और होटल प्रबंधकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में डीसीपी जोन-02 श्री कुमार प्रतीक ने सभी को नियमानुसार आयोजन करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
*दिशा निर्देश:*
– सुरक्षा और निगरानी संबंधी निर्देश:
– सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और 24×7 रिकॉर्डिंग मोड में संचालन करने के निर्देश।
– आयोजनों में आने वाले मेहमानों के कीमती सामान के लिए सुरक्षित काउंटर/सेफ-जोन की व्यवस्था करने के निर्देश।
– ध्वनि नियंत्रण:
– डीजे और साउंड सिस्टम को निर्धारित ध्वनि सीमा में ही संचालित करने के निर्देश।
– रात्रि 10 बजे के बाद तेज ध्वनि वाले डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध।
– ट्रैफिक और बारात प्रबंधन:
– बारात निकालते समय मुख्य सड़क पर यातायात बाधित न करने के निर्देश।
– विवाह स्थल पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था, अलग प्रवेश–निकास मार्ग और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश।
– आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था:
– फायर सेफ्टी उपकरण जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट और फर्स्ट-एड किट उपलब्ध कराने के निर्देश।
– आयोजक कार्यक्रम का समय, भीड़ का अनुमान और विशेष व्यवस्थाएं समय रहते स्थानीय थाने को अवगत कराने के निर्देश।
