मानपुर इलाके में तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मानपुर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर कंटेनर
चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसा मानपुर थाना क्षेत्र के एबी रोड, ग्राम रामपुरिया के पास शाम करीब ८ बजे से ८:३० बजे के बीच हुआ। २४ वर्षीय घायल अजय कास्डे ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बाइक चला रहा था और उसका साथी गोलू उर्फ बॉन्दर (२७) पीछे बैठा था। अजय के अनुसार, धामनोद की ओर से आ रहे कंटेनर एनएल-०१ एएफ ८३४५ के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए अचानक बिना किसी संकेत दिए फुटपाथ की ओर मोड़ दिया। इस अचानक मोड़ के कारण बाइक असंतुलित हो गई और दोनों कंटेनर से टकरा गए।?हादसे में अजय को सिर, कमर और घुटनों में गंभीर चोटें आईं। वहीं, गोलू कंटेनर के पिछले पहिए के पास गिरा मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
