संघ लोक सेवा आयोग नईदिल्ली द्वारा संयुक्त भर्ती परीक्षा —इंदौर जिले के 21 परीक्षा उप केन्द्रों पर 7878 परीक्षार्थी शामिल होंगे
परीक्षा का समय प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा
संघ लोक सेवा आयोग नईदिल्ली द्वारा EPFO के साथ APFC AND EO/AO के लिये संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) 2025 आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारी शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा (CRT) 2025 आगामी 30 नवम्बर को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षा इंदौर जिले के 21 परीक्षा उप केन्द्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में 7878 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा। उक्त परीक्षा के सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिये संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती सपना एम. लोवंशी को परीक्षा समन्वयक अधिकारी का दायित्व सौंपा है। वे उक्त परीक्षा के संपूर्ण प्रभार में रहेंगी। नायब तहसीलदार मल्हारगंज श्री ओंकार मनाग्रे को सहायक परीक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाएंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिये सभी परीक्षा उप केन्द्रों पर अधिकारियों को ड्यूटी लगायी गई है।
