महू।
विगत दिनों ड्रीमलैंड के समीप हुई 10 लाख की लूट का पुलिस ने गुरुवार को प्रेसकांफ्रेन्स कर खुलासा किया। फरियादी हर्षित भाबर ने रिपोर्ट कर थाने पर बताया था कि मैं मेरे साथियो के साथ सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया ड्रीमलैंड चौराहा ब्रांच महू से सचिन के खाते से पैसे निकालकर मानपुर जाने के लिये बैंक से बस स्टैण्ड की ओर जा रहा था तभी ड्रीमलैण्ड चौराहा पर अज्ञात लोगो द्वारा मेरे बैग मे रखे 10 लाख रुपये नगदी झपट कर ले गये।फरियादी की रिपोर्ट पर महू थाने पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।
घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक इन्दौर ग्रामीण द्वारा महू मे हुयी उक्त झपटमारी की घटना के अपराधियों को पकड़ने व उनके विरुद्ध सख्त कार्यावाही हेतु निर्देशित किया गया था उक्त निर्देश के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महू के नेतृत्व ड्रीमलेंड चौराहा महू से दिन दहाडे झपटमारी करने वाले आरोपियो को पकड़ने हेतु टीम गठित की गयी थी।
आरोपियो को पकडने हेतु थाना प्रभारी महू के नेतृत्व में थाना स्तर पर चार टीम का गठन किया गया उक्त टीमो द्वारा घटना स्थल ड्रीमलैण्ड चौराहा महू व आसपास के हाईवे के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया जिसमे दिख रहे संदेहियो को मुखबिर सूचना के आधार पर गुरुवार को आरोपीगणो
सचिन मालीवाड पिता राजाराम 26 साल, अभिषेक कनासिया पिता जयमल 22 साल निवासी ग्राम दमाली थाना बडगोंदा, प्रदुमन सोलंकी पिता बलवीस सिंह 27 साल निवासी ग्राम भगोरा थाना महू जिला, शानू बिलरवान पिता चन्द्रशेखर 25 साल निवासी मस्जिद चौराहा गोकुलगंज महू, शुभम गायकवाड पिता सूरजभान 24 साल निवासी तेजाजी मोहल्ला कोदरिया थाना महू, रौनक चौहान पिता सुरेश 26 साल निवासी तांगाखाना महू थाना, अश्विन ओसारी पिता अजय जाति 22 साल निवासी ग्राम गोलखेडा थाना मानपुर, गौरव चौहान पिता दशरच 19 साल निवासी पातालपानी रोड बालाजी मंदिर के पास कोदरिया थाना महू जिला इन्दौर को गिरफ्तार किया गया जिनसे घटना में झपटे गये कुल 10 लाख रुपये मे से कुल 5 लाख 45हजार 850 रुपये जप्त किये गये व आरोपीगणो द्वारा झपटी गयी राशी से खरीदे गये चांदी के ब्रेशलेट 11 हजार रुपये व मोटर साईकिल 30 हजार रुपये जप्त की गयी। आरोपी राहुल फरियादी उक्त घटनाक्रम में उपरोक्त आरोपीगणों के साथ आपराधिक षडयंत्र मे अन्य आरोपी गौरव, रौनक, अभिषेक, शुभम भी शामिल है। आरोपी प्रदुमन पूर्व में भी थाना बडगोंदा मे लूट के अपराध मे आरोपी रहा है जबकि आरोपी शानु बिलरवान थाना किशनगंज मे लूट के अपराध में आरोपी रहा है।
प्रकरण मे आरोपी राहुल चौहान फरार चल रहा है आरोपीगणो से झपटमारी की शेष राशी के सबंध में पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में
सराहनीय योगदान निरीक्षक राहुल शर्मा, उनि मुन्नालाल डोडियार, उनि संदीप अखाडिया, उनि दीपक राठौर, उनि मोहित तोमर, उनि रामेश्वर वर्मा, प्र आर अशोक चन्द्रवंशी, प्रआर प्रकाश मीना, आर. रवि तिवारी सायबर सेल, आर. नाहर सोलंकी, आर, सजंय पटेल, आर विजय राजावत, आर. धन्नालाल सिसोदिया, आर. दिनेश का सराहनीय योगदान रहा
