मुरारीलाल तिवारी गौशाला का भ्रमण किया

इंदौर,
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को सांवेर रोड़ स्थित मुरारीलाल तिवारी गौशाला का भ्रमण किया। उन्होंने गौशाला में गौवंश का पूजन किया और उनको लड्डू खिलाये। राज्यपाल श्री पटेल ने गौशाला में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान और बीमार गायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। भारत में गौमाता को पूजने की परम्परा वर्षों पुरानी है। राज्यपाल श्री पटेल को विधायक सुश्री उषा ठाकुर, गौशाला के श्री राधेश्याम शर्मा और श्री शशांक शर्मा ने गौशाला के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ 300 से अधिक गायों की सेवा की जाती है और उनका पूरा ध्यान रखा जाता है। गौशाला में गौवंश को रखने के लिए पर्याप्त जगह है। राज्यपाल श्री पटेल को गौशाला के सचिव श्री सुभाष गोयल ने गौशाला से संबंधित साहित्य भेंट किया। उन्होंने सम्पूर्ण गौशाला का अवलोकन किया।
