
इंदौर
अपने “लव यू जिन्दगी” कार्यक्रम की श्रृंखला में महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज की मेजबानी में गुरुवार को करीब 100 सखियों ने गुनगुनी दोपहरी और ढलती सांझ के बीच बिदा ले रहे अंग्रेजी वर्ष 2025 को मस्ती और धमाल के माहौल में विदाई दी।
नाचते-गाते और डीजे बीट्स की अनुगूंज के साथ विंटर ड्रेस कोड में सजी-धजी सखियों ने राऊ बायपास स्थित, सेज यूनिवर्सिटी के सामने एक रिसोर्ट पर मनोहारी डेकोरेशन के बीच फन और मस्ती के आलम में एकदूसरे के साथ अपनी खुशियाँ साझा की।
प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर सभी सखियों के लिए आकर्षक उपहार, दोपहर के भोज एवं मनोरंजक व्यवस्थाएं संजोयी गई थी। सखियों ने आकर्षक गेम्स भी खेले और भरपूर मनोरंजन का लुत्फ भी लिया। इस दौरान बेस्ट ड्रेसअप के लिए नीलम, कविता और पूनम, लकी ड्रा में स्वाति, प्रीति, मोना और एक अन्य स्वाति ने बाजी मारी। विभिन्न स्पर्धाओं में अंजलि, संगीता, शिल्पा, श्वेता, स्वाति, मीना, सीमा और नीलिमा ने पुरस्कार जीते। करीब पांच घंटे की इस मस्तीभरी विंटर पार्टी में सभी सखियों ने आने वाले नए वर्ष के लिए एकदूसरे को बधाई और शुभकामनाएं भी सौंपी।
