प्रत्याशियों की विस्तृत जानकारी पत्रिका “परिचय दर्पण” में होगी प्रकाशित – शुभकारज गार्डन पर 28 दिसंबर को होगा वृहद आयोजन
इंदौर। आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के तत्वावधान में अ.भा. सर्व ब्राह्मण हाईटेक युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार, 28 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से राजीव गांधी चौराहा स्थित शुभ कारज गार्डन पर होगा। सम्मेलन के लिए 1800 से अधिक प्रविष्ठियां मिल चुकी हैं। इनमें देश के हिन्दी भाषी राज्यों के अलावा अमेरिका, यूरोप एवं अन्य देशों में कार्यरत भारतीय मूल के उच्च शिक्षित प्रत्याशी भी शामिल हैं। प्रविष्टियों के आने का क्रम लगातार जारी हैl प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर तय की गई हैl सम्मेलन के सुचारु संचालन के लिये अनेक समितियों का गठन हो चुका है। सम्मेलन में अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
न्यास के परिचय सम्मेलन प्रकोष्ठ के मुख्य संरक्षक विधायक रमेश मेंदोला, संरक्षक पं. दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा “काका”, संयोजक पं. ओमप्रकाश शर्मा, आशीष शर्मा एवं भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंच पर चलने वाली प्रक्रिया को मेगा स्क्रीन के माध्यम से सभागृह में उपस्थित प्रत्याशी एवं पालक भी देख सकेंगे। बहुरंगी पुस्तिका “परिचय दर्पण” में सभी प्रत्याशियों के सचित्र विवरण प्रकाशित किए जा रहे हैं, जिनका प्रसारण संबंधित प्रत्याशी के परिचय के समय मेगा स्क्रीन पर भी किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. लोकेश जोशी एवं समन्वयक राजेन्द्र शर्मा और अखिलेश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन, समाजसेवी हृदयेश दीक्षित, नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व राज्यमंत्री योगेन्द्र महंत सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगेl
न्यास अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा ने बताया कि, सम्मेलन स्थल पर तत्काल पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई भी समाजबंधु सम्मेलन से वंचित न रह सके। सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों की सहभागिता होगी। सम्मेलन मे भाग ले रहे अधिकांश प्रत्याशी उच्च शिक्षित, स्वरोजगार में स्थापित एवं आईटी प्रोफेशनल के साथ ही डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, एमबीए, एमसीए एवं देश-विदेश में कार्यरत हैं। समाज बंधुओं और प्रत्याशियों के लिये निशुल्क स्वल्पाहार, चाय एवं नाममात्र शुल्क पर सात्विक भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। आरओ के शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। हाईटेक कम्प्यूटर, तत्काल पंजीयन, ज्योतिषी, पूछताछ, अमानती सामान, खोया-पाया, परिचय दर्पण वितरण सहित विभिन्न कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। इन व्यवस्थाओं के संचालन हेतु अजय व्यास, राज किशोर शर्मा, देवीप्रसाद शर्मा, अंकित जोशी, प्रमोद जोशी, हेमंत शर्मा, महेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विनय शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, प्रद्युम्न दीक्षित, अमित नायक, चिन्मय शुक्ला, सुमन शर्मा, शीतल शर्मा, रूपाली शर्मा सहित 150 कार्यकर्ताओं की टीम को जिम्मेदारी दी गई है l प्रत्याशियों, अभिभावकों और अतिथियों का मार्गदर्शन करने के लिये और तत्काल पंजीयन व मंच पर परिचय के लिये मातृशक्ति की टीम भी गठित की गई है, जिसमें सरस्वती शर्मा, साधना शर्मा, भारती शर्मा, पिंकी शर्मा, गीता व्यास, रश्मि शर्मा, दीपा शर्मा, यामिनी नायक, स्वाति शर्मा को विभिन्न समितियों का प्रभारी बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि न्यास के तत्वावधान में प्रतिवर्ष अ.भा. परिचय सम्मेलन का व्यवस्थित आयोजन पिछले 24 वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें देश के लगभग सभी राज्यों के युवक-युवती प्रत्याशियों की प्रविष्ठियां तो प्राप्त होती ही हैं, अमेरिका एवं यूरोप सहित विभिन्न देशों में कार्यरत भारतीय मूल के प्रत्याशी भी आते हैं। औसतन तीन हजार से अधिक प्रविष्ठियां इस सम्मेलन में आती हैं। इच्छुक पालक, प्रत्याशी एवं समाजबंधु विस्तृत विवरण के लिए www.agbsn.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।
