
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है! गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद भोपाल और दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। उनके बी-8 बंगले के बाहर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के मुख्य बिंदु:
– जेड प्लस सुरक्षा के बावजूद अतिरिक्त सुरक्षा जांच और निगरानी के निर्देश
– मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा गया
– दिल्ली पुलिस को केंद्रीय मंत्री की गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा प्रोटोकॉल सख्ती से लागू करने के निर्देश
– सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर सतर्कता बरत रही हैं और आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है
शिवराज सिंह चौहान की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और राष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि उन्हें जल्द ही पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिल सकती है ।
