इंदौर । आरटीई के अन्तर्गत आगामी सत्र २०२६-२७ में नि:शुल्क प्रवेश की कार्रवाई की जाएगी। आरटीई के तहत वंचित समूह और कमजोर वर्ग के छात्रों के हितों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है। शिक्षा विभाग के अनुसार यू-डायस पोर्टल सत्र २०२५-२६ में दर्ज जो छात्रों की संख्या अशासकीय स्कूलों ने बताई है उसी आधार पर २५ प्रतिशत प्रवेश की गणना आगामी नए सत्र के लिए की जाएगी। विभाग यह देख रहा है कि अध्ययनरत बच्चों का नामांकन यू-डायस पोर्टल पर शत-प्रतिशत सही दर्ज किया गया है या नहीं, अगर गलत जानकारी है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अशासकीय के प्राचार्य की होगी।
