
आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध
इंदौर
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशीष जैन वृत्त मालवामिल अ की टीम के द्वारा लालाराम नगर पर एक दो पहिया वाहन पर परिवहन कर ले जाई जा रही 75 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा को वाहन सहित जप्त कर आरोपी अजय पिता मोहन लाल लिखारिया निवासी भगीरथ पूरा इंदौर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। जप्त मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 87950/- रुपए है।
