इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो आरोपियों ने एक महिला पीटा और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मां को बचाने आए बेटे को भी डंडे से वार कर घायल कर दिया। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी की घटना भागीरथपुरा में रात १० बजे हुई। घायल का नाम नीलू पति सतीश जिजोतिया (५२) निवासी भागीरथपुरा है। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी गुलशन पिता राकेश बरोनिया और राकेश पिता गोपाल बरोनिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि रात १० बजे की बात है। मेरे घर के सामने आए आरोपी पुराने विवाद को लेकर गालिया देने लगे। मैंने गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और चाकू से वार कर दिया। हमले में चोट आई और खून निकलने लगा। मेरा लडका आशीष बीच बचाव करने आया तो राकेश ने उस पर डंडे से सिर में वार कर घायल कर दिया।
