करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने इंदौर से किया रवाना

इंदौर। करणी सेना द्वारा ई डब्ल्यू एस क्रांति के जनक अनुराग प्रताप सिंह राघव द्वारा उज्जैन से शुरुआत हुई थी
इंदौर में भी राजबाड़ा से हजारों की संख्या में मशाल यात्रा निकाली गई थी । EWS जन जागरूकता और सम्पर्क यात्रा’ अभियान के तहत विक्रम सिंह धोधलिया पूरे भारत में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अधिकारों के लिए आवाज़ उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश में यह EWS बाइक यात्रा अनुराग प्रताप सिंह राघव के नेतृत्व में, करणी सेना के सहयोग और प्रमुख भूमिका के साथ संचालित की जा रही है। आज इंदौर में फ्रेंडशिप होटल महालक्ष्मी नगर से संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए विक्रम सिंह धोधलिया बाइक से 30 दिनों की यात्रा के लिए रवाना हुए । तीस दिनों की यात्रा में तीन हजार किलोमीटर की यात्रा कर जन जागरूकता के साथ E W S क्रांति का अलख जगाया जाएगा। 50 से अधिक जिलों में संपर्क करने के साथ जिले में महापुरुषों की प्रतिमाओं को नमन भी किया जाएगा ।
मुख्य मांगें:
– EWS प्रमाणपत्र से जमीन और मकान की शर्त हटाई जाए
– UPSC सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में EWS वर्ग को 5 वर्ष की आयु सीमा और अटेम्प्ट में छूट दी जाए
– गुजरात और राजस्थान मॉडल को केंद्र स्तर पर लागू किया जाए
करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि EWS प्रमाणपत्र के सरलीकरण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग कर रहे हैं। विक्रम सिंह का हल्दी घाटी माटी से तिलक कर केसरिया दुपट्टा पहनाकर करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने रवाना किया। बाइक यात्रा आज सावेर पहुंचेगी रात्रि विश्राम के बाद उज्जैन होते हुए आगर मालवा पहुंचेगी ।
