
इंदौर । अंतर्राष्ट्रीय संस्था जायंट्स इंटरनेशनल का 50वां तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन मथुरा में आयोजित किया गया जिसमें जायंट्स के सेंट्रल कमिटी के मेम्बर इंदौर के श्याम गोयल के नेतृत्व में रमणिक भाई सोनी, अनिल व्यास, सुनील पांडे, एमजी पारीख, डॉ. प्रवीण शर्मा, श्रीमती शकुन गोयल, कामिनी पांडे, उमा व्यास सहित अनेक सदस्यों ने शामिल होकर अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराई। सम्मेलन में देश-विदेश से 2500 से अधिक जायंट्स सदस्य भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर पिछले 50 वर्षों से लगातार जायंट्स इंटरनेशनल को अपनी समर्पित सेवाएँ दे रहे सेन्ट्रल कमिटी के मेम्बर, जायंट्स रत्न श्याम गोयल को जायंट्स के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी तथा अधिवेशन सचिव मुकेश अग्रवाल ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इंदौर से पहुंचे जायंट्स ग्रुप ऑफ़ मालवा के सदस्यों ने इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दिव्यांग सहायता सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों में अपने सक्रिय सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन रविवार को होगा। इस दौरान जायंट्स इंटरनेशनल द्वारा पूरे विश्व में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों पर विचार मंथन कर नए वर्ष में शुरू किए जाने वाले अभियान पर भी चर्चा होगी।
