इंदौर
लवकुश चौराहा पर सूबेदार योगेश मिश्रा और सूबेदार कुलदीप सिंह परिहार यातायात प्रबंधन कर रहे थे। इसी दौरान एक राहगीर द्वारा सूचना दी गई कि लवकुश ब्रिज चढ़ाव के पास एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा दोपहिया वाहन चालक को टक्कर मारकर फरार हो गया है। तत्काल कुलदीप परिहार की सहायता से घायल को अपनी निजी कार में बैठाकर अरबिन्दो अस्पताल लाया गया और उपचार शुरू कराया गया और इसी दौरान घायल के परिजनों को सूचना भी दी गई। परिवार आया तो घायल को उनके जिम्मे किया गया। पुलिस द्वारा घायल को सहायता देने के कार्य की सराहना की गई।
