
इंदौर। अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के सौ से अधिक सदस्य महाराजा अग्रसेन की राजधानी रहे हरियाणा के अग्रोहा धाम, गीता उपदेश स्थल कुरुक्षेत्र, सालासर बालाजी, खाटू श्याम, जीण माता जैसे तीर्थस्थलों की यात्रा पर प्रस्थित हुए। महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय बांकडा, संस्था छवि के प्रमुख गोपाल गोयल, मुकेश बृजवासी सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ बंधुओं ने सभी समाज बंधुओं का स्वागत कर रेलवे स्टेशन पर उन्हें बिदाई दी।
महासंध के अध्यक्ष संजय गोयनका, महामंत्री विष्णु गोयल एवं यात्रा संयोजक पिंकेश मोदी ने बताया कि सभी समाज बंधु रेल मार्ग से पहले कुरुक्षेत्र के लिए प्रस्थित हुए जहाँ से विशेष बसों में सवार होकर अग्रोहा धाम पहुंचेंगे और वहां महाराजा अग्रसेन तथा कुलदेवी महालक्ष्मी के मंदिरों सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। अग्रोहा धाम से सभी यात्री सालासर बालाजी, खाटू श्याम जी एवं जीण माता के प्रमुख मंदिर में दर्शन-पूजन तथा प्रार्थना के बाद इंदौर लौट आएँगे। इस अवसर पर अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के रत्नेश गोयल, धर्मेन्द्र गर्ग, अवधेश अग्रवाल, गोपाल-मुक्ति अग्रवाल, अभिषेक सोनथलिया, दिनेश गर्ग, रेखा गर्ग, प्रह्लाद गर्ग, राघव गोयल, गोविंद गोयल, अमित मंगल, चेतन गर्ग, शालिनी मोदी, मनोज अग्रवाल टायर सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को बिदाई दी।
