
संस्था सहयोग अशासकीय विधालय संघ की सांवेर रोड इकाई का पुनर्गठन किया गया इस अवसर अध्यक्ष आशीष तिवारी ने नवगठित कार्यकारिणी को दायित्व बोध कराया ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के सचिव आकाश पटेल ने बताया कि संस्था सहयोग की सभी इकाइयों का पुनर्गठन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज सांवेर रोड इकाई का गठन किया गया जिसमे इकाई प्रभारी नागेश जाधव अध्यक्ष निलेश दीक्षित सचिव पवन ठाकुर स सचिव सचिन गोस्वामी एवं कोषाध्यक्ष जी एस चौहान को नियुक्त किया गया ।
आपने बताया की उपाध्यक्ष पद पर दायित्व बोध श्रीमति किरण कुशवाह राज शर्मा सतीष नायक इंदर सिंह ठाकुर एवं कार्य समिति सदस्य के रूप में कुलदीप सिंह भाटी रणधीर सिंह ठाकुर विनोद साहू श्रीमती मनीषा बरानीया संतोषी नायक श्रीमती सोनम तिवारी एवं श्रीमती पूजा त्रिवेदी मैडम को कराया गया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यकुमार पटेल ने किया अंत में आभार संयोजक सुनील यादव ने व्यक्त किया !
