इंदौर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 5 से अधिक कारों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद ड्राइवर रात में गाड़ी छोड़कर भाग गया। सुबह रहवासी थाने पहुंचे और मामले में FIR कराई है। पुलिस आसपास के कैमरों से टक्कर मारने वाली कार की तलाश कर रही है। घटना रात करीब 2.30 के लगभग धनवंतरी नगर की है। यहां पर 61 वर्षीय अजय गोविंद ने शिकायत की है कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी। तभी रात में उन्हें अचानक आवाज आई। वह बाहर जाकर देखा तो कई कारें क्षतिग्रस्त नजर आई। रविवार सुबह मामले में FIR दर्ज कराई है। रहवासियों के मुताबिक जहां घटना हुई वहां कुछ घरों के कैमरे बंद हैं। पुलिस आसपास के कैमरों से जानकारी जुटा रही है। इधर , विजयनगर में तेज रफ्तार कार पलटी इसी तरह विजयनगर इलाके में भी शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे के बाद कार में बैठा युवक वहां से चला गया। बताया जाता है कि उसे हादसे में चोटें आई थीं। पुलिस के मुताबिक देर रात कार को जब्त कर थाने लेकर आया गया है। मामले में कार सवार युवक की जानकारी जुटाई जा रही हैं।
