ग्राम पानवा में सिकलसेल रोगियों को प्रमाण पत्र और क्षय रोगियों को आहार किट करेंगे वितरित
ग्राम मटली में आयोजित इन्दल उत्सव में करेंगे सहभागिता
इंदौर,
राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल मंगलवार, 23 दिसम्बर को इंदौर संभाग के खरगौन और बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 12 बजे खरगोन जिले के कसरावद तहसील के पानवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सिकल सेल रोगियों को प्रमाण पत्र तथा क्षय रोगियों को आहार किट वितरित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल ग्राम खलबुजुर्ग निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती अन्नुबाई मेवाड़े के नवनिर्मित आवास पर भोजन भी ग्रहण करेंगे।
राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल 23 दिसम्बर को अपरान्ह में बड़वानी जिले के ग्राम मटली में आयोजित होने वाले इन्दल उत्सव में सम्मिलित होंगे। वे सायं 5 बजे हेलीपेड स्थल पहुंचेंगे। इसके पश्चात 5.15 बजे से 6.30 बजे तक का समय इन्दल धाम मटली में पूजन एवं चर्चा हेतु निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात सायं 6.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक राज्यपाल इन्दल उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात् रात्रि 8 बजे मटली से मराल गेस्ट हाउस कसरावद खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे।
