अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के ६० फीट रोड पर देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महज एक दिन पहले युवती परकिए गए कमेंट के विवाद ने इतनातूल पकड़ा कि युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी युवती और उसके बाय फ्रेंड सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक, मृतक यश पिता प्रदीप भान (२४) निवासी द्वारकापुरी एक बैंक में सीजिंग एजेंट था। एक दिन पहले रात में यश अपने घर के पास टहल रहा था, तभी उसने वहां बैठी युवती चारू पर कमेंट करते हुए पूछा था कि ‘इतनी रात को यहाँ क्यों बैठी हो?’ इस बात पर चारू ने उसे झिड़कते हुए अपना काम करने की नसीहत दी थी। यश और उसके दोस्त वापस ६० फीट रोड पर आ गए थे। तभी आरोपियों की कार वहां से गुजरी। यश को देख आरोपियों ने कार पलटाकर वापस लाई और उसे घेर लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और चारू के बॉयप्रâेंड ने चाकू निकालकर यश के सीने पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। हमला इतना घातक था कि यश वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दोस्त विक्रम उसे अस्पताल लेकर पहुँचा, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
