अग्रवाल सांस्कृतिक मंच के सदस्यों ने पंचकुईया
राम मंदिर पहुंचकर किए विभिन्न सेवा कार्य

इंदौर।
पंचकुईया स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर श्री अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर के साथियों ने आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपालदास महाराज के सानिध्य में समाजसेवी जगदीश बाबाश्री, राजेश बंसल पंप, किशोर गोयल, नारायण-नरेश अग्रवाल 42० पापड़ वाले एवं गोपाल अग्रवाल दया के आतिथ्य में गौसेवा, संत सेवा एवं बटुक ब्राह्मण सेवा की त्रिवेणी का आयोजन भी किया और वेदपाठी बटुकों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए गर्म ऊनी वस्त्रों का वितरण एवं संत मंडली का सम्मान भी किया। इस अवसर पर नंदानगर अग्रवाल सांस्कृतिक मंच की ओर से अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अरुण गोयल, अश्विन गोयल, विनोद गोयल, शिवनारायण अग्रवाल एवं शरद अग्रवाल सहित सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने मंच की गतिविधियों का ब्यौरा दिया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह मनीष अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल एवं गोपाल अग्रवाल ने भेंट किए। मंच की ओर से इसके पूर्व भी सेवा कार्यों की श्रृंखला में अनेक प्रकल्प चलाए गए हैं। अंत में अध्यक्ष सोनू अग्रवाल ने सबके प्रति सहयोग एवं आगामी सेवा प्रकल्पों में उपस्थिति की अपेक्षा के साथ आभार व्यक्त किया।
