उमरीखेड़ा में आज सुबह दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक की मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को एमवायएच भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक मुंबई का परिवार उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रहा था तभी सनावद से इंदौर आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में मुंबई निवासी निखिल कोठारी, उनकी पत्नी सलोनी, अमन पुत्र रशीद खान निवासी उज्जैन, ओमप्रकाश पुत्र आलोक चंद निवासी सनावद, चेतराम पुत्र बारेलाल निवासी सनावद, अरबाज निवासी सनावद और पवन निवासी सदरसर घायल हैं। वहीं भैयालाल (45 वर्ष) पुत्र लक्ष्मलाल निवासी सनावद की अस्पताल में मौत हो गई ।
कार के ड्राइवर को झपकी लग जाने से सामने से आ रही कार से जा टकराया। सूचना के बाद तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। टैक्सी किराए की थी और ओंकारेश्वर के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में हादसा हो गया। दंपती मुंबई में ही जॉब करते हैं। वे मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं।
