
आज 31 दिसम्बर को रात्रि में जब बहुत से लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं या शराब पीकर इस वर्ष को विदा करते हैं नये वर्ष का स्वागत करते है तो ऐसे में शराब की जगह आप खीर पीकर एंजॉय करें, ऐसे ही खुबसूरत और सकारात्मक संदेश के साथ शशी-चंद्र सेवा फाउंडेशन के द्वारा वनखंडी हनुमान मंदिर राजा वाड़ा इंदौर पर खीर प्रसाद का वितरण ज़ोन 3 जनकार्य प्रभारी श्री शशीकांत बागोरा, देवी अहिल्या मण्डल उपाध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, बूथ अध्यक्ष एवं देवी अहिल्या मण्डल कार्यकारणी सदस्य श्री राम बरुट, बूथ महामंत्री श्री प्रतिक कुलकर्णी एवं अन्य साथी गण द्वारा किया गया।
और आमजन को यह संदेश दिया कि सेहत के लिए बेहतर होगा कि शराब का सेवन न करें स्वस्थ रहें और नए केलंडर बदलने की खुशी को आनंद से मनाए ।
