इन्दौर के होल्कर स्टेडियम में 18 जनवरी को भारत एवं न्यूजीलैण्ड के मध्य एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। इस मैच में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है। दर्शक अपने वाहनों की पार्किंग एसजीएसआईटीएस परिसर के मैदान तथा बाल विनय मंदिर परिसर में कर सकेंगे। उक्त स्थानों पर एमपीसीए द्वारा पार्किंग हेतु समतलीकरण, साफ-सफाई व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग स्थल पर बैनर, पार्किंग स्थल पर पहुंचने हेतु दिशा सूचक फ्लेक्स, रोशनी, बैनर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेंगी।
