भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा निकाली गई “न्याय यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब
इंदौर में हुई 21 मौतों के जिम्मेदार कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफ़े के साथ ही महापौर पर तुरंत हो एफआईआर – जीतू पटवारी जी

इंदौर ।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 21 मौतों के विरोध में आज कांग्रेस के आह्वान पर बड़ा गणपति चौराहे से राजबाड़ा चौक स्थित अहिल्या माता प्रतिमा तक आज निकली “न्याय यात्रा” में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में शहर के आक्रोशित आम नागरिक कांग्रेसजनों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लिए हुए कांग्रेसजन और आम नागरिक भागीरथपुरा में हुई मौतों के बाद प्रमुख ज़िम्मेदारों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने को लेकर नाराज थे और उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफ़े की मांग के साथ ही महापौर पर एफआईआर दर्ज करने संबंधी नारे भी लगाए इस पूरी यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिलाएं सबसे आगे चल रही थीं, उनके पीछे सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, वरिष्ठ नेता और नागरिकों का विशाल हुजूम चल रहा था। कांग्रेस के आह्वान पर शहर के नागरिकों की सहभागिता के साथ निकली इस यात्रा के प्रमुख उद्देश्य और मांगे थीं कि भागीरथपुरा की घटना की जिम्मेदारी तय की जाए। दोषी जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस उपाय किए जाएं। पीड़ित परिवारों के मुआवजे की रकम बढ़ाई जाए और प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफ़े के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर अविलंब एफआईआर दर्ज हो। यात्रा जब अहिल्या प्रतिमा पहुंची तब वहां वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी से बेगुनाह लोगों की मृत्यु का हिसाब लिया जाएगा। ये लोग शुद्ध हवा और पानी भी जनता को नहीं दिला सके। दूषित हवा के मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे कम पर है। ये लड़ाई प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने की लड़ाई है, जिसका शंखनाद इंदौर से हो चुका है। जब तक इंदौर और प्रदेश की जनता को उनके हक और अधिकार नहीं मिल जाते हम कांग्रेसजन चैन से नहीं बैठेंगे।इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने अपने संबोधन में कहा की प्रदेश में 22 वर्ष से भाजपा की सरकार है, 25 वर्षों से इंदौर में नगर निगम की परिषद है, 35 वर्षों से इंदौर में भाजपा के सांसद हैं। पूरे देश में स्वच्छता के मामले में इंदौर को जाना जाता है लेकिन इंदौर को सरकार स्वच्छ जल नहीं दे सकी। इंदौर की सड़कों व अवस्थित यातायात की वजह से बेगुनाह लोग मर रहे हैं और इंदौर के मंत्री व मुख्यमंत्री भाजपा के आयोजनों व भोजन भंडारों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा में जहरीले पानी से लोगों की मृत्यु के बाद से मुख्यमंत्री इंदौर में दिखाई क्यों नहीं दे रहे हैं। हम जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हैं। मंत्री, महापौर से इस्तीफ़े की मांग के साथ ही महापौर पर तुरंत एफआईआर की मांग करते हैं, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि भाजपा यह होने नहीं देगी। आज हम घोषणा करते हैं कि इंदौर की जनता व प्रदेश को पानी का अधिकार यानि शुद्ध पेयजल का अधिकार दिला कर रहेंगे। हम तय करेंगे कि भविष्य का मध्यप्रदेश व इंदौर कैसा हो!
उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से यह भी कहा कि आप सभी लोग इस बात का संकल्प लीजिए कि आप वाटर ऑडिट के कार्यक्रम सहभागी बनेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं की भागीरथपुरा के बेगुनाह हिंदुओं की मौत पर भाजपा चुप क्यों है? भाजपा के लोगों, मुख्यमंत्री, महापौर द्वारा इंदौर की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मैंने शहर के कई क्षेत्रों का दौरा किया, वाटर चेकिंग की। इंदौर की जनता नर्क भोग रही है। पूरे शहर के लोग किडनी की खराबी और कैंसर के रोग से पीड़ित हो रहे हैं। इंदौर की जनता न्याय मांगती है। प्रदेश के 95 प्रतिशत किसान हिंदू हैं, उन्हें खाद नहीं मिल रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और भाजपा हिंदुओं की भलाई की बात कर रही है।
उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी ने कहा कि यह बीजेपी का दुर्भाग्य है कि एक तरफ प्रदेश के कद्दावर मंत्री के क्षेत्र की जनता जहरीले पानी से मार रही है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा भंडारे के कार्यक्रम में व्यस्त है! उन्होंने कहा कि ये लड़ाई इंदौर की नहीं, पूरे प्रदेश की है। हम घर-घर जाकर, शुद्ध पेयजल मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच करेंगे और इंदौर की जनता का मौलिक अधिकार शुद्ध पेयजल उन्हें उपलब्ध करवा कर रहेंगे।
कार्यक्रम का संचालन इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चिंटू चौकसे जी ने किया एवं आभार इंदौर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े जी ने माना।
इस समूची न्याय यात्रा में कई वरिष्ठ नेता और सम्मानित जन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सर्वश्री हरीश चौधरी जी, जीतू पटवारी जी, उमंग सिंघार जी, दिग्विजय सिंह जी, संजय दत्त जी, उषा नायडू जी, मीनाक्षी नटराजन जी, सज्जन सिंह वर्मा जी, श्रीमती शोभा ओझा जी, सत्यनारायण पटेल जी, विजयलक्ष्मी साधौ जी, सचिन यादव जी, महेंद्र जोशी जी, जयवर्धन सिंह जी, पीसी शर्मा जी, रीना बोरासी जी, संजीव सक्सेना जी, चिंटू चौकसे जी, विपिन वानखेड़े जी, हनी बघेल जी, अवनीश भार्गव जी, गजेंद्र सिंह सिसोदिया जी, अभय दुबे जी, राजेश चौकसे जी, अश्विन जोशी जी, संतोष सिंह गौतम जी, अमन बजाज जी, राजू भदोरिया जी, देवेंद्र सिंह यादव जी, असलम लाला जी, राधेश्याम पटेल जी, सदाशिव यादव जी, पंडित कृपाशंकर शुक्ला जी, सुरेश मिंडा जी, विनय बाकलीवाल जी, समंदर पटेल जी, संजय बाकलीवाल जी, इम्तियाज बेलिम जी, अंकित खड़ायता जी, ठाकुर जितेंद्र सिंह जी, अनिल यादव जी, रघु परमार जी, शेख अलीम जी, जय हार्डिया जी, श्याम सुंदर यादव जी, अमित पटेल जी, सोहराब पटेल जी, रजत पटेल जी, सोनिला मिमरोट जी, रीटा डाकरे जी, मुकेश यादव जी, मुकेश ठाकुर जी, धर्मराज प्रधान जी, सुधीर सेठिया जी, विनोद चौकसे जी, अनुरोध जैन जी, गजेंद्र वर्मा जी, प्रहलाद महावर जी, जौहर मानपुरवाला जी, राजा चौकसे जी, नीलाभ शुक्ला जी, प्रमोद द्विवेदी जी, अमित चौरसिया जी, नकुल पाटोदी जी, हर्ष जैन जी, सनी राजपाल जी, राजा पटेल जी, लोकेश हार्डिया जी, धर्मेंद्र गेंदर जी, रानू मलोरिया जी, गौरव चौधरी जी, नागेश जाधव जी, राजाराम बोरासी जी, बद्री शर्मा जी, अभिजीत शर्मा जी, वीरू झंझोट जी, प्रवेश यादव जी, दिनेश चौहान जी, योगेंद्र मौर्य जी, प्रेम कुमार वर्मा जी, रविकांत मिश्रा जी, कपिल सोनकर जी, पुखराज राठौर जी, राहुल धाकरे जी, अक्षय पंवार जी, गिरीश जोशी जी, दिलीप सुरागे जी, अजय झा जी, संतोष यादव जी, शाहनवाज खान जी, सुनील पाल जी, जतिन थोरात जी, नितेश सेन जी, शिवलाल गुर्जर जी, अक्षय पवार जी शुभम यादव जी आशुतोष पांडे जी, विशाल चतुर्वेदी जी, जितेंद्र पाटील जी, विपिन यादव जी, शैलेंद्र जैन जी, आकाश कुशवाह जी, रमेश घाटे जी, पप्पू मालवीय जी, दिनेश कुशवाह जी, लक्ष्मी नारायण पाठक जी, सादिक खान जी, अंसाफ अंसारी जी, अयाज बेग जी, रफीक खान जी, सीमा सोलंकी जी, कुणाल सोलंकी जी देवेंद्र मीणा जी, लियाकत पटेल जी, अजय ठक्कर जी, असलम लाला जी आदि नेतागण उपस्थित थे।
