इंदौर
महिला प्रकोष्ठ अग्रवाल समाज द्वारा अंग्रेजी नव वर्ष की अगवानी में अपने लव यू जिन्दगी किटी क्लब के माध्यम से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सोमवार 12 जनवरी को दोपहर 3 बजे से देवास नाका क्षेत्र स्थित नोच रेस्टोरेंट पर मस्ती और धमाल के साथ प्रकोष्ठ से जुड़ी सखियों के लिए एक अनूठे और आकर्षक कार्यक्रम “न्यू ईयर, न्यू यू : द फ्यूजन किटी” का रंगारंग आयोजन किया जाएगा, जिसमें सखियों के लिए आत्म मंथन, खुशियों और पारंपारिक रंगों के साथ आधुनिकता का भी समन्वय शामिल रहेगा।
प्रकोष्ठ की प्रमुख प्रतिभा मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाली सखियों के लिए सौलफुल क्विर्की और ट्रेडिशनल थीम रखी गई है। ड्रेस कोड नोटोरियसली मिसमैच्ड रखा गया है जिसमें साड़ी, ब्लाउज, दुपट्टा, कुर्ता या एथेनिक जैकेट तथा जींस, ट्राउजर, स्कर्ट या स्नीकर्स रखा गया है ताकि पुराने और नए परिधान का फ्यूजन एक मस्तीभरे अंदाज में देखने को मिल सके। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बातचीत, हंसी, संगीत, सेल्फी, फैशन के अलावा अनेक ऐसे यादगार कार्यक्रम भी संजोये गए हैं जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेंगे। इस कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह होगा कि सभी सखियाँ नए वर्ष 2026 के लिए एक रेजोल्यूशन भी लेंगी जिसमें वे अपने संकल्प को लिखकर उसे सजाकर एक खूबसूरत आर्ट पीस का रूप देंगी।
