
इंदौर।
मल्हारगंज-राजमोहल्ला क्षेत्र में नारनोली अग्रवाल धर्मशाला पर रविवार को तीन हजार से अधिक परिवारों ने विराट हिंदू सम्मेलन में अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई। सम्मेलन का शुभारंभ 101 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ हुआ। समरसता यज्ञ में सभी बंधुओं ने कतारबद्ध होकर आहुतियाँ समर्पित की और ध्वजा पूजन के साथ ही दीप प्रज्वलित कर एकदूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं भी सौंपी।
आयोजन समिति के प्रमुख संरक्षक हुकमचंद अग्रवाल, टीकमचंद राठौर, जगदीश मामा, हरिनारायण गोयल, अध्यक्ष घनश्याम मित्तल, विजय अग्रवाल और मनोज डिडवानिया ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संत आचार्य आशीषकृष्ण शर्मा, भागवताचार्य पं. पुष्पानंदन तिवारी और अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए हिन्दुओं से संगठित होकर काम करने का आग्रह किया। संघ के सामाजिक सद्भाव प्रमुख जीतेन्द्र शर्मा ने पांच परिवर्तन और संघ के कामों पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन नीरज मंगल ने किया और आभार माना विजय अग्रवाल ने। इस अवसर पर सभी वैश्य एवं सवर्ण समाजों की ओर से प्रदीप अग्रवाल, सीताराम राठोर, अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, शिवराज नीमा, हरिओम जनरल, उमंग वर्मा, डॉ. महेश कोठारी, डॉ. दिग्विजय नीमा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी बंधु उपस्थित थे। समरसता भोज में 3 हजार रहवासियों ने भाग लिया।
