इंदौर । अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा की 30 से अधिक कॉलोनियों के 500 से अधिक परिवारों द्वारा बुधवार 14 जनवरी को वरुण विक्ट्री परिसर में दोपहर 2 बजे से मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में अनेक देशी खेलों की स्पर्धाओं का आयोजन होगा। युवा एवं महिलाओं के लिए भी दिलचस्प खेल स्पर्धाएं रखी गई हैं।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अरविन्द बागड़ी एवं कार्यक्रम संयोजक शीतल तोड़ीवाला ने बताया कि खेलकूद स्पर्धाएं बुधवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक होंगी। शाम 4 से 5 बजे तक हाईटी, 5.30 से 6.30 बजे तक तम्बोला, शाम 7 से रात 9 बजे तक भोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मकर सक्रांति पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए वरुण विक्ट्री परिसर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप क्षेत्र के सभी रहवासी भारतीय देशी खेलों की परंपरागत स्पर्धाओं का आयोजन करेंगे। इनमें मुख्य रूप से पतंगबाजी, सितोलिया, गिल्ली-डंडा तथा महिलाओं के लिए नीम्बू रेस, बोरा रेस, पकड़मपाटी, खोखो, रस्साखेंच, रुमाल झपट्टा, लंगड़ी जैसे मनोरंजक और दिलचस्प खेल होंगे ताकि युवा वर्ग और मातृशक्ति अपनी संस्कृति से जुड़े रहें। महिलाओं के लिए अन्ताक्षरी, भजन, गीत, दोहे एवं अन्य प्रेरक स्पर्धाएं भी होंगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएँगे।
इस अवसर पर संरक्षक अरविंद बागड़ी के मार्गदर्शन में अंकुर गोयल पालदा, दिलीप नरेडी, विकास मित्तल विक्की, अनिल अग्रवाल, सतीश गोयल, दिलीप अग्रवाल, नारायण एरन, आशीष अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल बीआरजी, संजय अग्रवाल, कैलाश नारायण, सुनील गुप्ता, भूपेश गोयल, सचिन मंगल, पवन मेमदी, संजय बेसन, भावेश अग्रवाल, गोपाल एम्पायर को विभिन्न स्पर्धाओं का संयोजक बनाया गया। महिलाओं के लिए आयोजित स्पर्धाओं के लिए ज्योति अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, अनु बागड़ी, पूजा अग्रवाल, पूजा सिंघल, संध्या गुप्ता, मनीषा बंसल, अमृता अग्रवाल, शिवानी बंसल, शशि एरन, निधि बागड़ी एवं दीप्ती अग्रवाल को विभिन्न कार्यक्रमों का सयोजक बनाया गया है। सभी आगंतुकों के लिए तिल गुड़ से निर्मित व्यंजनों के प्रसाद का वितरण भी होगा।
