इंदौर
हीरानगर थाना क्षेत्र में एक २५ वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। कबीट खेड़ी इलाके में रहने वाले युवक ने बीती देर रात अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
मृतक की पहचान बंटी पिता पर्वत सिंह मेहरा (२५), निवासी कबीट खेड़ी के रूप में हुई है। परिजनों ने जब बंटी को फंदे पर झूलते देखा, तो तुरंत उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में एमवाय अस्पताल लेकर पहुँचे। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद बंटी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर हीरानगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण आत्महत्या के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह साफ हो सके।
