इन्दौर। अग्रवाल समाज के युवाओं की 45 वर्ष पुरानी शीर्ष संस्था अग्रसेन यूथ क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता एवं सचिव सौरभ गोयल के नेतृत्व वाली वर्ष 2026 के लिए गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह बुधवार 14 जनवरी को सांय 7.30 बजे से बायपास स्थित भंडारी रिसोर्ट पर होगा। कार्यक्रम संयोजक गोविंद सिंघल मामा एवं राहुल गोयल बंटी ने बताया कि युवा समाजसेवी तपन-वंशिका अग्रवाल, पवन-निधि सिंघानिया, राजेश-सुनीता गर्ग केटी, गोपाल-निधि गोयल एवं हितेश-अर्पिता बिंदल के आतिथ्य में नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। क्लब के निवृत्तमान अध्यक्ष अंकित गोयल एवं सचिव हितेश गोयल ने बताया कि इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उपाध्यक्ष हितेश गोयल, कोषाध्यक्ष मयूर अग्रवाल, सह सचिव पुनीत गर्ग एवं कार्यकारिणी के अमल गोयल, सीए जयेश सिंघल, पार्थ बागड़ी, ऋतिक बद्रुका, रोहित अग्रवाल, दिलीप गर्ग, रीतेश मित्तल, आदित्य अग्रवाल एवं सीए आयुष जिंदल को शपथ दिलाएँगे।
