
इंदौर।
पालदा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मारुति नंदन बालाजी सेवा संसथान की ओर से पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे और समाजसेवी रामबाबू अग्रवाल के आतिथ्य में स्कूली बच्चों को ऊनी स्वेटर भेंट किए गए। इस अवसर पर विभाग समंवयक प्रवीण पाराशर, केशव शिक्षा परिसर के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं साधारण सभा सदस्य सुशील श्रीवास्तव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मारुति नन्दन बालाजी सेवा संसथान की ओर से रामस्वरूप मंत्री, राजेश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, दिनेश गोयल एवं नरेन्द्र परमार भी उपस्थित थे जिन्होंने विद्यालय के भैया-बहनों को गणवेश भेंट किए। मुख्य अतिथि मोघे ने कहा कि प्रकृति हमें मुफ्त में हवा, पानी और अन्य प्राणदायक उपहार देती है तो हमें भी कुछ न कुछ देना सीखना चाहिए। रामबाबू अग्रवाल ने बालाजी सेवा संसथान के सेवा कार्यों का ब्यौरा दिया और कहा कि कोरोना काल से प्रारंभ इन सेवा प्रकल्पों के तहत हर वर्ष एक हजार से ज्यादा कम्बल, न्यूनतम शुल्क पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपकरण तथा जरुरतमंदों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं राशन सहित अनेक उपयोगी सामग्री प्रतिवर्ष भेंट की जा रही है जिनका मूल्य 20 से 25 लाख रुपए होता है। अंत में विद्यालय की प्राचार्य सुश्री रीता जैन ने आभार माना।
