
इंदौर ।
अ.भा. मैढ क्षत्रिय समाज नई दिल्ली के तत्वावधान में श्रीमैढ क्षत्रिय स्वर्णकार मारवाड़ी समाज इंदौर के समर्पित सेवाभावी ब्रह्मलीन मोहनलाल सोनी को उनकी जीवत पर्यन्त की गई सेवाओं को देखते हुए “मैढ रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया। स्कीम-71 रिंग रोड स्थित एक गार्डन पर आयोजित समारोह में संगठन के अ.भा. अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सोनी दिल्ली एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सोनी, प्रो किशन लाल सोनी, ओमप्रकाश वर्मा, अनिल सोनी एवं अन्य अतिथियों की मौजूदगी में स्व. सोनी के ज्येष्ठ पुत्र राजेंद्र सोनी ने यह अलंकरण प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्व. सोनी के अलावा स्व. विष्णु प्रसाद वर्मा, नारायण बुट्टन, मनोहरलाल वर्मा कढ़ेल, शंकरलाल वर्मा रोड़ा एवं मनोहरलाल सोनी को भी यह अलंकरण प्रदान किया गया। संगठन की ओर से महामंत्री दुलीचंद मौसूण एवं कोषाध्यक्ष सजन लावट भी मौजूद थे। प्रारंभ में भगवान जगदीश और समाज के पितृ पुरुष श्री अजमीढ़ की आरती भी की गई। स्व. सोनी की सेवाओं का उल्लेख करते हुए जब सम्मानपत्र उनके पुत्र राजेंद्र सोनी ने ग्रहण किया तो समूचा पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा।
