बड़ी संख्या में खजराना गणेश पहुंचकर समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति ने दिया पहला न्योता

इंदौर ।
ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा गुरुवार 19 फरवरी को आयोजित किए जा रहे 15 जोड़ों के सामूहिक विवाह का पहला निमंत्रण बुधवार को खजराना गणेश को समर्पित किया गया। सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों को उपहार स्वरुप एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, सोफे, अलमारी, पलंग, 51 बर्तन, गैस चूल्हा, मिक्सर, सोने की दो तथा चांदी की तीन रकमों सहित 31 उपहार भेंट किए जाएँगे ताकि नवयुगल अपनी गृहस्थी की गाड़ी चला सकें।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया प्रभारी पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि संगठन के संयोजक पं. अटल शर्मा के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति और समाज बधुओं ने गौरी पुत्र गणेश को इस विवाह समारोह का पहला न्योता समर्पित किया। इस अवसर पर पं. सरोज कुमार कौशिक, पं. अशोक शर्मा, पं. विजय जोशी, पं. विशाल शर्मा, पं. जितेन्द्र व्यास, पं. मुकेश शर्मा मामा, पं. सुनील उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण भागर्व, पं. राजेंद्र दुबे, पं. सन्नी शर्मा, पं. गजेन्द्र शर्मा, पं. राहुल शर्मा एवं पं. मनोज शर्मा तथा मातृशक्ति में संगीता शर्मा, मोनिका दुबे, ममता शर्मा, पूजा सन्नी शर्मा, संतोष शर्मा, विजयलक्ष्मी कौशिक, सीमा शर्मा, संध्या शर्मा, पूजा मिश्रा, सुनिता पाठक, सीमा ओझा, आरती मिश्रा, पूजा शर्मा, ममता जोशी, प्रिया शर्मा, निक्की शर्मा, निधि पाठक, मंजू शर्मा एवं ज्योति शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज बन्धुओं ने पूजा अर्चना कर खजराना गणेश की आरती में भी भाग लिया। अंत में पंडित राजेंद्र शर्मा ने आभार माना।
